बिरसा कृषि विश्‍वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर डॉ एमके सिंह का निधन

झारखंड
Spread the love

रांची। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) के जाने-माने एग्रोनोमिस्ट डॉ मलय कुमार सिंह का शुक्रवार शाम दिल्ली के मैक्स वैशाली अस्पताल में निधन हो गया। वे 68 वर्ष के थे। डॉ सिंह तीन वर्षो से कैंसर से पीड़ित थे।

डॉ सिंह बीएयू से यूनिवर्सिटी प्रोफेसर के पद से दिसंबर, 2018 में सेवानिवृत्त हुए थे। उन्होंने अगस्त 1982 को असिस्टेंट प्रोफेसर एग्रोनोमी से विवि सेवा की शूरुआत की थी। एग्रोनोमी विभाग के प्रसिद्ध शिक्षाविद के रूप में उनकी पहचान थी। विवि में फार्मिंग सिस्टम प्रणाली को स्थापित करने में उनका बड़ा योगदान रहा है।

झारखंड की राजधानी रांची के कांके रोड स्थित शास्त्री नगर में रहते थे। डॉ सिंह की दो बेटी विवाहित और एक पुत्र है। पुत्र ने हाल ही में एमबीबीएस की डिग्री हासिल की है। वे सपत्नी दिल्ली में इलाजरत थे।

डॉ सिंह के निधन पर कुलपति डॉ ओंकार नाथ सिंह, डीन एग्रीकल्चर डॉ एसके पाल, पूर्व डीन एग्रीकल्चर डॉ एमएस यादव एवं डॉ राघव ठाकुर, डॉ आरआर उपासनी, डॉ पीके सिंह, डॉ सोहन राम, प्रो डीके रूसिया सहित विवि के अनेकों प्राध्यापकों ने शोक व दुख जताया है। शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।