गुमला। झारखंड के गुमला जिले के सदर प्रखंड के टोटो स्थित शिव मंदिर में मांस फेंके जाने से माहौल तनावग्रस्त हो गया है। सोमवार को जब श्रद्धालु मंदिर पूजा करने पहुंचे, तब मंदिर में मांस का टुकड़ा देख वापस लौट गए और ग्रामीणों को सूचना दी। घटना आग की तरह फैल गई।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मनोज कुमार टोटो पहुंचकर मंदिर को साफ कराया। इसके बाद मंदिर में सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई। इधर घटना को लेकर आक्रोशित लोगों ने टोटो चौक को जाम कर दिया। गुमला लोहरदगा रोड से वाहनों का आवागमन ठप हो गया। लोग सड़क पर ही दरी बिछाकर बैठ गए। लोग आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।
लोगों का कहना था कि पूरे गुमला जिले में सबसे अधिक गौकशी टोटो में ही होता है। गौ तस्करी की यह राजधानी बन गई है। यह सब प्रशासन की नजर के सामने होता है। इसे रोकने में प्रशासन विफल है। यही कारण है कि इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। यहां कई गतिविधियां चलती रहती हैं।
ग्रामीण राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी से इसकी जांच कराए जाने की मांग कर रहे थे। आक्रोशित ग्रामीणों को पुलिस द्वारा समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन ग्रामीण मानने को तैयार नही थे।
एक स्वर में लोगों का कहना था कि धार्मिक आस्था के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती सड़क जाम रहेगी। सड़क जाम होने के कारण दोनों ओर काफी संख्या में वाहनों की कतार लग गयी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।
आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।