भारत संस्कार की योग व ड्राइंग प्रतियोगिता में 15 स्कूल के सैकड़ों बच्चों ने लिया भाग

झारखंड
Spread the love

आदित्यपुर। बच्चों को देश का रहन सहन, संस्कृति, पर्यावरण की जानकारी अवश्य हो, क्योंकि इस जानकारी के बगैर देश का विकास संभव नहीं है।  उक्त विचार सैल्यूट तिरंगा के प्रदेश प्रवक्ता पंचानंद झा  ने व्यक्त किये। वो भारत संस्कार की ओर से आदित्यपुर के उड़िया स्कूल में आयोजित योग व ड्राइंग प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने योग की महत्ता पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि समाजसेवी संतोष कुमार ठाकुर और समाजसेविका सोनी श्रीवास्तव ने भारत संस्कार के समारोह की भूरि-भूरि प्रशंसा की। साथ ही हर सम्भव सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर योग व चित्रांकन की प्रतियोगिताएं सम्पन्न हुईं। इसके परिणाम की घोषणा समाचार पत्रों के माध्यम से कल की जाएगी।

इस प्रतियोगिता में शहर के पंद्रह विद्यालय के लगभग 100  छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष विनोद वार्ष्णेय ने की। संचालन उपाध्यक्ष महोदय एसडी प्रसाद ने किया। संगठन सचिव प्रमोद गुप्ता ने सभी बच्चों को भारतीय संस्कार के प्रति सचेत करते हुए कहा कि संस्कार से अहंकार को हटाया जाए,  राम का संस्कार फिर से देश में लाया जाए का संदेश दिया।

कोषाध्यक्ष रंजीत श्रीवास्तव, विजय झा एवं गोपाल झा और उड़िया मध्य विद्यालय की प्रचार्या ममता झा और इनकी सभी शिक्षिकाओं का भरपूर सहयोग रहा। धन्यवाद ज्ञापन महासचिव डॉ नथुनी सिंह ने किया।