तमिलनाडु। पुनालुर-मदुरै एक्सप्रेस में विस्फोट हो गया। इससे कोच में आग लग गई। इस घटना में अब तक 9 लोगों की मौत हो गई है। आग पर काबू पा लिया गया है। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।
जानकारी के मुताबिक घटना 26 अगस्त की सुबह सुबह 5.15 बजे घटी। ट्रेन के मदुरै रेलवे स्टेशन पर निजी/व्यक्तिगत कोच में आग लग गई। सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन सक्रिय हो गया। दक्षिणी रेलवे अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। अन्य डिब्बों को कोई नुकसान नहीं हुआ है।

मदुरै की जिला कलेक्टर एमएस संगीता ने बताया कि मदुरै रेलवे स्टेशन पर कोच में आग लगने की घटना हुई। कोच में तीर्थयात्री थे। वे उत्तर प्रदेश से यात्रा कर रहे थे। आज सुबह जब उन्होंने कॉफी बनाने की कोशिश की और गैस स्टोव जलाने की कोशिश की, तो सिलेंडर में विस्फोट हो गया।
कलेक्टर ने बताया कि घटना के बाद 55 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। अब तक 9 शव निकाले गए हैं। बचाव अभियान जारी है।
दक्षिणी रेलवे ने इस घटना में मारे गये लोगों के परिवार को अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। रेलवे ने कहा कि तमिलनाडु में मदुरै रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में आग लगने की घटना में मृतक के परिवार को 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।
आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।