मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष से मिला प्रतिनि‍धिमंडल, रखीं ये मांगें

मध्य प्रदेश देश
Spread the love

इंदौर (मध्‍य प्रदेश)। आयुष कर्मचारी संघ के इंदौर जिले के प्रतिनिधिमंडल ने भोपाल में मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष रमेश शर्मा से 11 अगस्‍त को मुलाक़ात की। मांग पत्र सौंपा। प्रतिनिधि‍मंडल का नेतृत्‍व आयुष कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष गिरीश चतुर्वेदी और कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष संदीप जैन ने किया।

प्रतिनिधिमंडल ने रमेश शर्मा का स्वागत किया। आयुष विभाग के कंपाउंडरों एवं औषधालय सेवकों के पदनाम परिवर्तन की मांग की। इस मामले में मुख्यमंत्री एवं आयुष विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र लिखने का आग्रह किया। इसपर उन्होंने पत्र लिखकर मुख्यमंत्री, आयुष मंत्री, प्रमुख सचिव आयुष विभाग एवं आयुक्त आयुष विभाग से इनका पदनाम परिवर्तन कर दवासाज करने का अनुरोध किया है।

आयुष कर्मचारी संघ के जिला इंदौर से आये प्रतिनिधिमंडल में राजेश पटेल, कंजीलाल दामके, संध्या जैन, रचना निगम, अंकिता भरत मौजूद थे। प्रदेश अध्यक्ष गिरीश चतुर्वेदी एवं कार्यकारी अध्यक्ष संदीप जैन ने रमेश शर्मा के केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त पर बधाई दी। इस दौरान संतोषी सूर्यवंशी प्रदेश अध्यक्ष आयुष दवासाज कर्मचारी संघ मौजूद रहीं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेंजे।