Coal India : कामगारों के VDA में 2.1 फीसदी की बढ़ोतरी

अन्य राज्य देश
Spread the love

कोलकाता। कोयला कामगारों के परिवर्तनशील महंगाई भत्ता (VDA) में 2.1 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी गई है। इसका लाभ कोल इंडिया (Coal India) और एससीसीएल के कामगारों को मिलेगा। इस बाबत आदेश कोल इंडिया के कार्यकारी निदेशक (कार्मिक) अजय कुमार चौधरी ने 10 मार्च को जारी कर दिया।

आदेश के मुताबिक कोयला कामगरों को 1 मार्च से कामगारों को वीडीए 42.3 फीसदी मिलेगा। यह तीन महीने यानी 31 मई तक प्रभावी होगा। इसका लाभ ढाई लाख से अधिक कामगारों को मिलेगा।

जानकारी हो कि कोयला कामगारों को अब तक 40.2 फीसदी वीडीए मिल रहा था। यह एक दिसंबर 2022 से 28 फरवरी 2023 तक प्रभावी था।