coal india

Coal India : महारत्‍न कंपनियों के बराबर अफसरों के वेतनमान का मामला, मंत्रालय ने दिया ये जवाब

अन्य राज्य देश
Spread the love

कोलकाता। कोल इंडिया (Coal India) और सहायक कंपनियों में कार्यरत अफसर महारत्‍न कंपनियों के बराबर वेतनमान की मांग लगातार कर रहे हैं। इससे संबंधित एक पत्र निदेशक (कार्मिक) ने कोयला मंत्रालय को भेजा था। उसका जवाब मंत्रालय के अवर सचिव अरविंद कुमार ने 17 अगस्‍त, 2023 को कोल इंडिया के चेयरमैन को भेजा है।

अवर सचिव ने पत्र में लिखा है कि कोल इंडिया और उसकी सहायक कंपनियों (बोर्ड से नीचे) के अधिकारियों के वेतनमान में वृद्धि के प्रस्ताव के संबंध में निदेशक (कार्मिक) से 22 मई, 2023 को प्राप्त पत्र का संदर्भ लेने का निर्देश दिया गया है। निदेशक ने इसमें बोर्ड लेवल से नीचे यानी E1 से E7 ग्रेड का वेतनमान अन्य महारत्न CPSE जैसे BPCL, ONGC, BHEL GAIL और NALCO (नवरत्न) के बराबर अपग्रेड करने का जिक्र किया था।

अवर सचिव ने लिखा है कि मंत्रालय के एकीकरण प्रभाग के परामर्श से मामले की जांच की गई है। यह देखा गया है कि कोल इंडिया द्वारा मई, 2018 में दिए गए पहले के प्रस्ताव का निपटारा कर दिया गया था।

इसलिए, अन्य महारत्न CPSE के साथ वेतन-समानता में कोल इंडिया और उसकी सहायक कंपनियों के अधिकारियों के वेतनमान के अपग्रेडेशन के लिए कोल इंडिया बोर्ड से विधिवत अनुमोदित एक नया प्रस्ताव/सिफारिश, पूर्ण औचित्य और इस आशय से जुड़े अतिरिक्त वित्तीय निहितार्थ के साथ मंत्रालय को आगे विचार के लिए दिया जा सकता है।

  • खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।
  • आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।