Jharkhand: अभिनेता रजनीकांत ने राज्यपाल से की मुलाकात, रजरप्पा मंदिर में टेका माथा, फिर…

झारखंड मनोरंजन
Spread the love

रांची। बुधवार को साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत रांची पहुंचे। उनका यह दौरा अत्यंत गोपनीय रहा। उनके रांची में होने की जानकारी लोगों को कैसे हुई, आइए जानते हैं…

फिल्म ” जेलर” से एक बार फिर से पूरी दुनिया में धूम मचाने वाले रजनीकांत बेहद गोपनीय तरीके से रांची के दौरे पर हैं। उनके रांची में होने की जानकारी लोगों को तब हुई, जब झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने इस संबंध में ट्वीट कर जानकारी और तस्वीरें साझा की। रजनीकांत के रांची आने की जानकारी बेहद गोपनीय रखी गई।

राज्यपाल ने रजनीकांत से मुलाकात कर उन्हें ‘भारत के महानतम अभिनेताओं में से एक बताया। उनके राजभवन में आगमन और मुलाकात पर राज्यपाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा, ‘रांची आगमन पर, अपने प्रिय मित्र, भारत के महानतम अभिनेताओं में से एक और महान व्यक्ति और सुपरस्टार रजनीकांत से राजभवन में शिष्टाचार मुलाकात के दौरान मिलकर बहुत खुशी हुई है। मैं झारखंड की महान धरती पर उनका हृदय से स्वागत करता हूं।

राज्यपाल से बुधवार देर शाम मुलाकात के बाद  सुपरस्टार रजनीकांत गुरुवार को रामगढ़ के रजरप्पा के छिन्नमसित्का मंदिर भी पहुंचे। वहां उन्होंने मंदिर में भगवान के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। इसके बाद वह वापस रांची लौट गए।

इस दौरान उनके साथ कई लोगों ने सेल्फी भी ली। बता दें कि रजनीकांत पिछले हफ्ते और अपनी नवीनतम फिल्म ‘जेलर’ की रिलीज के कुछ दिनों बाद उत्तराखंड के बद्रीनाथ मंदिर के दर्शन करने भी गए थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।