RJD के पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने डबल मर्डर केस में दोषी ठहराया

बिहार देश
Spread the love

नई दिल्ली। बड़ी खबर ये आ रही है, कि सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को बिहार के महाराजगंज जिले से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह बड़ा झटका दिया है। शीर्ष कोर्ट ने आज एक याचिका पर सुनवाई करते हुए डबल मर्डर केस में प्रभुनाथ सिंह को दोषी करार दे दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने प्रभुनाथ सिंह को 1995 में अपने विरोधियों की हत्या को दोषी पाया है।

बता दें कि, इस मामले में निचली अदालत ने प्रभुनाथ सिंह को रिहा कर दिया था। उच्चतम न्यायालय ने निचली अदालत और पटना हाईकोर्ट के बरी करने के फैसले को पलट दिया है। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

यहां बता दें कि डबल मर्डर केस मामले में निचली अदालत ने प्रभुनाथ सिंह को रिहा कर दिया था। इस मामले में पटना हाईकोर्ट ने भी उनकी रिहाई को सही बताया था। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने प्रभुनाथ सिंह को दोषी पाया और एक सितंबर को कोर्ट में पेश होने के लिए कहा।

प्रभुनाथ सिंह पर आरोप था कि उन्होंने मार्च 1995 में छपरा में एक पोलिंग बूथ के पास बिहार विधानसभा चुनाव के समय अपने विरोधी दरोगा राय (47) और राजेंद्र राय (18) की हत्या कर दी थी।

आरोप था कि दोनों ने प्रभुनाथ सिंह समर्थित कैंडिडेट को वोट नहीं दिया, इसलिए उनकी हत्या कर दी गई। बता दें कि सिंह अभी एक अन्य मर्डर केस में जेल में बंद हैं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।