लद्दाख में बड़ा हादसाः  सेना की गाड़ी खाई में गिरी, 9 जवानों की मौत

अन्य राज्य देश
Spread the love

लद्दाख। लद्दाख से दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां बड़ा हादसा हो गया है। सेना का वाहन गहरी खाई में गिरने से हादसे का शिकार हो गया, जिसमें 9 जवानों की मौत हो गई। अधिकारियों ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि लद्दाख में सेना का वाहन गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में सेना के 9 जवानों के मारे जाने की खबर है।

भारतीय सेना के अधिकारी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि एक ALS वाहन जो लेह से न्योमा की ओर एक काफिले के हिस्से के रूप में जा रहा था, लगभग 5:45-6:00 बजे शाम को क्यारी से 7 किलोमीटर पहले घाटी में गिर गया। वाहन में 10 कर्मी सवार थे, जिनमें से नौ की मौत और एक घायल है। घायल कर्मी को अस्पताल ले जाया गया है।

केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में शनिवार शाम भारतीय सेना का वाहन बड़े हादसे की चपेट में आ गया। जानकारी के मुताबिक राजधानी लेह के पास मौजूद क्यारी शहर से कुछ दूरी पर सेना का वाहन गहरी खाई में गिर गया। अधिकारियों के अनुसार इस हादसे में सेना के 9 जवानों की मौत की आशंका है। जबकि एक सैनिक के घायल होने की खबर है। बताया जा रहा है कि हादसे में प्राण गंवाने वाले सैनिकों में एक जवान और 8 जेसीओ शामिल हैं।

एक न्यूज एजेंसी ने रक्षा अधिकारी के हवाले से बताया कि क्यारी शहर से 7 किमी दूर वाहन खाई में गिरने से भारतीय सेना के 9 जवान वीर गति को प्राप्त हुए। घटना में कई अन्य घायल हैं। सैनिक कारू गैरीसन से लेह के पास क्यारी की ओर बढ़ रहे थे। दुर्घटना में कई सैनिकों को चोटें भी आई हैं।

इससे पहले 8 जवानों की मौत की खबर थी, लेकिन रक्षा अधिकारी, लद्दाख ने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़कर नौ हुई और एक जवान घायल है। वहीं इस हादसे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जाहिर करते हुए कहा कि लद्दाख में लेह के पास एक दुर्घटना में भारतीय सेना के जवानों की मौत से दुखी हूं।

हम अपने राष्ट्र के प्रति उनकी अनुकरणीय सेवा को कभी नहीं भूलेंगे। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायल कर्मियों को फील्ड अस्पताल ले जाया गया है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail,com पर भेजें।