होटल चाणक्य बीएनआर में दो दिवसीय बुटिक्स ऑफ इंडिया प्रदर्शनी का शुरू

बिज़नेस झारखंड
Spread the love

रांची। दो दिवसीय बुटिक्स ऑफ इंडिया प्रदर्शनी के 20वें संस्करण की शुरुआत 25 जुलाई को होटल चाणक्य बीएनआर में की गई। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि आईपीएस आरके मल्लि‍क की पत्‍नी रंजना मल्लिक, विशिष्ट अतिथि भाजपा के कोषाध्‍यक्ष दीपक बंका की पत्‍नी दीपा बंका और बुटिक्स ऑफ इंडिया के संस्थापक एवं सीईओ संजय अग्रवाल ने किया।

प्रदर्शनी में 50 स्टॉल लगाए गए हैं। इसमें देश के विभिन्न राज्यों के डिजाइनर ज्वेलरी, कपड़े, घरेलू सजावट उत्पाद, फुटवेयर्स आदि ग्राहकों के लिए उपलब्ध हैं। संजय अग्रवाल ने बताया कि त्योहारों और समर वियर के खास कलेक्शंस के साथ हम फिर से एक बार रांची में हाजिर हैं। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य देशभर के ब्रांड को एक छत के नीचे लाना है। प्रदर्शनी में देशभर के डिजाइनर बुटिक्स शामिल हुए हैं, जिनमें ग्राहकों को विशेष डिस्काउंट और ऑफर मिलेंगे।

प्रदर्शनी में देश भर के डिजाइनर्स ने अपने स्टॉल्स लगाए हैं जिनमें सुता बॉम्बे, नवाह, ऐड क्रिएशन, सयंति घोष  डिजाइनर स्टूडियो, बसा बाई सुमेश, द ओएमजी सागा, मनियर बाई कोमल, मिषना आदि शामिल हैं। इस प्रदर्शनी के माध्यम से हम हर वर्ग के लोगों के जरूरत के सामान को सस्ती कीमत पर उपलब्ध कराया जा रहा है।

यह प्रदर्शनी सुबह 11 बजे से शाम 8 बजे तक खुली रहेगी। ग्राहकों के लिए प्रवेश निःशुल्क है।