भाजपा के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन करता रहेगा तेली समाज

झारखंड
Spread the love

रांची। तेली समाज का भाजपा के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन जारी है। इस क्रम में 18 जुलाई को रांची के अलटर्ब एक्‍का चौक में पार्टी का पुतला दहन किया जाएगा। यह निर्णण राष्ट्रीय तेली साहू महा संगठन की रांची जिला इकाई की रविवार को हुई बैठक में लिया गया। कार्यवाहक जिला प्रभारी कुंज बिहारी साहू ने बैठक की अध्यक्षता की।

रांची के कांके प्रखंड अंतर्गत भामाशाह नगर, सुकुरहुट्टू पंचायत सचिवालय सभागार में बैठक हुई। इसमें भाजपा के गुमला जिला मीडिया प्रभारी द्वारा तेली समाज के लोगों को छुटभैये, नकाबपोश और अवसरवादी करने की समाज के लोगों ने निंदा की। उन्‍होंने कहा कि मीडिया प्रभारी ने तेली समाज के साथ-साथ हमारे नेताओं को भी अपमानित किया था।

सदस्‍यों ने कहा कि इस अपमान के खिलाफ नाराजगी राष्ट्रीय तेली साहू संगठन के पदधारि‍यों ने जताई है। भाजपा से मांफी मांगने को कहा था, परन्तु अभी तक भाजपा अड़ियल रुख अपनाए हुए है।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जब तक भाजपा माफी नहीं मांगती है, तब तक उसके खिलाफ चरणबद्ध विरोध कार्यक्रम जारी रहेगा। इस क्रम में 18 जुलाई को रांची के अल्वर्ट एक्का चौक पर भाजपा का पुतला दहन कि‍या जाएगा।

मौके पर बतौर मुख्य अतिथि महासंगठन के कार्यवाहक कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष हरिनाथ साहू उपस्थित रहें। बैठक के मुख्य अतिथि महासंगठन के कार्यवाहक कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष हरिनाथ साहू थे। मौके पर कार्यवाहक उपाध्यक्ष संजीव साहू, डॉ दानेश्वर साहू, जिला अध्यक्ष संजय साहू, कार्यकारी जिलाध्यक्ष अजीत साहू, महामंत्री हीरा लाल साहू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह प्रभारी कुंज बिहारी साहू थे।

इसके अलावा रामबिलास साहू, शंकर साहू, धनकू साहू, गणेश साहू, छोटन साहू, रवि कुमार साहू, अमन साहू, संतोष साहू, सोनू कुमार, विनोद कुमार साहू, विकास कुमार साहू, भारत कुमार साहू, रोशन कुमार साहू अशोक कुमार साहू, रौशन कुमार साहू सहित समाज के दर्जनों युवा एवं प्रतिनिधि मौजूद थे।