रातू महाराज गढ़ में धूमधाम होगी दुर्गा पूजा, लोगों में उत्‍साह

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के रातू स्थित महाराज गढ़ में दुर्गा पूजा बड़े ही धूमधाम से मनाई जाता रही है। कोविड के कारण कई साल पूजा का आयोजन नहीं हो सका।

शिक्षक प्रेम प्‍यारे लाल ने बताया कि कोविड 19 के कारण दो वर्ष धूम धाम से नहीं मनाई गई थी। इस साल फिर धूमधाम से पूजा मनाई जाएगी। इसकी तैयारी रातु महराज गढ़ में की जा रही है।

शिक्षक ने बताया कि आसपास के इलाके के लोगों के लिए महाराज गढ़ में पूजा के आयोजन का अलग ही महत्‍व होता है। सभी इसका बेसब्री से इंतजार करते हैं।

प्रेम प्‍यारे लाल

इस बार कोविड 19 का संक्रमण नहीं होने के कारण दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर लोगों में काफी उत्‍साह है।

दुर्गा पूजा में नवमी एवं दशमी को मेला का आयोजन भी किया जाएगा। इससे पूजा में आने वाले मां दुर्गा का दर्शन करने के साथ-साथ मेला का लुत्‍फ भी उठा पाएंगे।