jharkhand

डुमरी के SDO बने सहजाद, राज्य सेवा के ये अधिकारी बनेंगे DTO

झारखंड
Spread the love

रांची। गिरिडीह जिले के डुमरी का अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) मोहम्मद सहजाद परवेज को बनाया गया है। जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) के पद पर पदस्थापित करने के लिए राज्य सेवा के कई अधिकारियों की सेवा परिवहन विभाग को सौंपी गई है। इसका आदेश कार्मिक विभाग ने 26 जुलाई को जारी कर दिया।

मोहम्मद सहजाद परवेज की सेवा मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग से वापस लेते हुए उन्हें एसडीओ के पद पर पदस्थापित किया गया है। वहां के वर्तमान एसडीओ को कार्मिक विभाग में योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

इसके अलावा झारखंड प्रशासनिक सेवा के अनुमंडल पदाधिकारी एवं समकक्ष कोटि के पदाधिकारियों की सेवा परिवहन विभाग को सौंपी गई है। उनकी पदस्थापन उन्हें जिला परिवहन पदाधिकारी डीटीओ के पद पर पदस्थापित किया जाएगा।

इन अधिकारियों की सेवा परिवहन विभाग को