Ranchi : माकपा नेता सुभाष मुंडा की गोली मारकर हत्या, आगजनी, देखें वीडियो

झारखंड अपराध
Spread the love

रांची। अभी-अभी बड़ी खबर राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र से आ रही है। बेखौफ अपराधियों ने माकपा नेता सुभाष मुंडा की गोली मारकर हत्या कर दी।

रातू थाना क्षेत्र के दलादली चौक के पास एक बाइक पर सवार होकर आए दो अपराधियों ने सुभाष मुंडा को गोली मार दी। मौके पर मौजूद स्थानीय लोग सुभाष मुंडा को आनन-फानन में रिंची हॉस्पिटल ले गए। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस जांच में जुटी हुई है। थाना प्रभारी सपन कुमार महथा ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी की जा रही है।

हत्‍या से गुस्साए ग्रामीणों ने रिंग रोड जाम कर दिया। कई वाहनों में तोड़फोड़ की। पुलिस वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। वहां गए सिटी एसपी को भी पीछे हटने पर मजदूर कर दिया। बताया जा रहा शराब दुकान को भी आक्रोशित लोगों ने आग के हवाले कर दिया।