कांटाटोली फ्लाईओवर, प्रीकास्ट सेगमेंट बॉक्स की लॉन्चिंग कार्य का शुभारंभ

झारखंड
Spread the love

रांची। मुख्यमंत्री के सचिव सह नगर विकास सचिव विनय कुमार चौबे ने कांटाटोली फ्लाईओवर के निर्माण के तहत लॉन्चिंग गडर से प्रीकास्ट सेगमेंट बॉक्स की लॉन्चिंग कार्य का शुभारंभ किया। विधि विधान से पूजा के बाद सेगमेंट चढ़ाने की प्रक्रिया शुरू हो गयी। कांटाटोली फ्लाईओवर राज्य सरकार की महत्वकांक्षी परियोजना है।

कांटाटोली फ्लाईओवर की विस्तारित लंबाई और आधुनिक तकनीक सेग्मेंटल प्रीकास्ट बॉक्स स्ट्रक्चर प्रणाली से निर्माण किया जा रहा है। पिछले वर्ष इस कार्य को आरंभ किया गया था। यह योजना 198 करोड़ की है, जिसे अहमदाबाद की कंपनी दिनेशचंद्र अग्रवाल इंफ्रकान को दिया गया है।

इस कार्य के लिए संवेदक को अप्रैल, 2022 में कार्यादेश दिया गया। जुडको द्वारा एक महीने में सभी प्रक्रियाओं को पूरा करते हुए निर्माण कार्य को शुरू कर दिया गया है। तेजी से काम करते हुए सुपर स्ट्रक्चर का निर्माण लॉन्चिंग मेकैनिज्म से यार्ड में बनाए गए। प्री कास्ट सेगमेंटल बॉक्स को कार्यस्थल पर एलजी लॉन्चिंग गडर के जरिए लगाया जाएगा।

इस प्री कास्ट सेग्मेंटल बॉक्स 4 जुलाई 2024 को आरंभ कर दिया गया। वर्तमान कार्य परियोजना के अनुसार जनवरी, 2024 तक 42 स्पैन में लगाए जाने वाले 486 रि कास्ट सेग्मेंटल बॉक्स कार्यस्थल पर लॉन्च करने की योजना है। परियोजना का काम 4 अप्रैल, 2024 तक पूरा करना है।

कांटाटोली फ्लाईओवर की लंबाई 2040 मीटर है। एक सेग्मेंटल बॉक्स की चौड़ाई 16 मीटर है। दो खंभों के बीच लगभग 11 प्री कास्ट सेग्मेंटल बॉक्स लगेगा, जो रोड की शक्ल लेते जाएंगे।

जुडको की तरफ से परियोजना निदेशक तकनीकी गोपाल जी, परियोजना निदेशक प्रशासन अरविंद कुमार मिश्रा, परियोजना निदेशक वित्त अमित चक्रवर्ती, महाप्रबंधक विनय कुमार, परियोजना प्रबंधक शीतांशु वैभव, उप परियोजना प्रबंधक प्रत्युश झा, सहायक परियोजना प्रबंधक बिनय कुमार शील और राहुल रंजन मिश्रा आदि उपस्थित थे।