Jharkhand Weather : मॉनसून सक्रिय, इन जिलों में कल बहुत भारी बारिश संभव

मौसम झारखंड
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में मॉनसून सक्रिय हो गया है। कल यानी 31 जुलाई को कई जिलों में बहुत भारी बारिश होगी। कई जिलों में भारी बारिश होने की उम्‍मीद है। अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की उम्‍मीद नहीं है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 30 जुलाई को दी।

2 अगस्‍त तक ये स्थिति

राज्‍य में लगभग सभी स्‍थानों पर गर्जन के साथ हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

3 अगस्‍त से ये स्थिति

राज्‍य में कई स्‍थानों पर गर्जन के साथ हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

वज्रपात को लेकर अलर्ट

केंद्र ने 31 जुलाई से 3 अगस्‍त तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अनुसार इस दौरान राज्‍य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है। इसे लेकर सतर्क रहने की जरूरत है।

इन जिलों में भारी बारिश

31 जुलाई को पलामू, चतरा, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा, रामगढ़, रांची, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, पश्चिम सिंहभूम में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। गढ़वा में कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश होने की उम्‍मीद है।

1 अगस्‍त को गिरिडीह, कोडरमा, हजारीबाग, बोकारो, रामगढ़, रांची, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की उम्‍मीद है।

2 अगस्‍त को गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा, रामगढ़, रांची, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, पश्चिम सिंहभूम में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

रांची की ये स्थिति

31 जुलाई से 5 अगस्‍त तक आकाश में सामान्‍यत: बादल छाये रहेंगे। हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।