शहीद बाबा दीप सिंह गुरुद्वारा दर्शन करने रांची से जमशेदपुर पहुंचा 483 श्रद्धालुओं का जत्था

धर्म/अध्यात्म झारखंड
Spread the love

रांची। रांची से गुरु नानक सत्संग सभा कृष्णा नगर कॉलोनी से 483 श्रद्धालुओं का जत्था जमशेदपुर स्थित शहीद बाबा दीप सिंह गुरुद्वारा दर्शन करने पहुंचा। गुरु नानक सेवक जत्था की पहल पर आयोजित इस यात्रा में सभी श्रद्धालु सुबह 8.30 बजे कृष्णा नगर कॉलोनी से 11 एसी बसों और 20 कारों के काफिले में रवाना हुए। यह जत्था रांची से चलकर दोपहर 11.45 बजे साकची स्थित गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा पहुंचा। वहां माथा टेकने के बाद सभी श्रद्धालु एकत्रित होकर प्रभात फेरी की शक्ल में गुरुद्वारा साहब पहुंचे।

स्त्री सत्संग सभा की गीता कटारिया, मनजीत कौर, शीतल मुंजाल, नीता मिढ़ा, इंदु पपनेजा, रेशमा गिरधर, नीतू किंगर, ममता थरेजा, बबीता पपनेजा  ‘सूरा सो पहचानिए जो लरै दीन के हेत पुरजा पुरजा कट मरै कबहु ना छाडे खेत..’ और ‘ऐसे गुर को बल बल जाइए आप मुकत मोहे तारे…’ जैसे कई शबद का गायन करते हुए हर रविवार को सजने वाले विशेष दीवान में समूह साध संगत के साथ शामिल हुए। वहां कीर्तन श्रवण किया। दीवान की समाप्ति के पश्चात सभी श्रद्धालुओं ने वहां गुरु का लंगर भी चखा।

सत्संग सभा के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि जत्थे में शामिल सभी पुरुष सफेद कुर्ता पायजामा और सभी महिलाएं सफेद सलवार सूट और केसरिया दुपट्टे में शामिल थे। सत्संग सभा की ओर से सभा के अध्यक्ष द्वारकादास मुंजाल ने शहीद बाबा दीप सिंह गुरुद्वारा कमेटी को विशेष रूप से तैयार किया गया। इलेक्ट्रिक खंडा साहिब एवं चौर साहिब (चंवर) भेंट स्वरूप प्रदान किया। सत्संग सभा के पदाधिकारियों को गुरुद्वारा कमेटी द्वारा मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह जत्था शाम 6 बजे टाटानगर से रवाना होकर रात 10.30 बजे रांची पहुंचेगा।

इस यात्रा के आयोजन में गुरु नानक सेवक जत्था के मनीष मिढ़ा, पवनजीत सिंह, आशु मिढ़ा, नवीन मिढ़ा, पंकज मिढ़ा, अश्विनी सुखीजा, कमल मुंजाल, उमेश मुंजाल, कमल धमीजा, प्रवीण मुंजाल, चंदन मुंजाल, रवि मिढ़ा, हर्षित अरोड़ा, रमेश तेहरी, अजय मुंजाल, गुलशन मिढ़ा, मोहित मुंजाल, रवि अरोड़ा, पाली मुंजाल समेत अन्य ने सक्रिय भूमिका निभाई।