Jharkhand Weather Alert : रांची सहित इन जिलों में 1 से 3 घंटे में वज्रपात संभव

मौसम झारखंड
Spread the love

Jharkhand Weather Alert : रांची। झारखंड के कई जिलों के लिए मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। अगले कुछ घंटे में यहां के कई इलाकों में वज्रपात होने की प्रबल आशंका है। कई जगह बारिश हो सकती है। रांची मौसम केंद्र ने तात्‍कालिक अलर्ट जारी कर यह जानकारी दी है।

इन जिलों में असर

मौसम केंद्र के मुताबिक इसका असर पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसांवा, पश्चिमी सिंहभूम, बोकारो, रांची, खूंटी, हजारीबाग, रामगढ़ जिले के कुछ भागों में देखने को मिलेगा।

वज्रपात से ऐसे बचें

  • गर्जन वज्रपात के दौरान यथासंभव घर पर रहें। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों या कॉर्डेड फोन का उपयोग करने से बचें। यह चोट या क्षति का कारण बन सकती है।
  • हवा के झोंके से पेड़ की डाली गिरने और बिजली के तार को क्षति की पहुंचने की आशंका रहती हैं। यदि इस दौरान बाहर हैं तो ऊंची जमीन या अलग-थलग पेड़ों से बचें। सुरक्षित स्थान में आश्रय लें।
  • आंधी के दौरान कम दिखार्ई दे सकता है। आंधी के बाद गिरे पेड़ की शाखाओं से सावधान रहें। बिजली की लाइनों से दूर रहें, क्योंकि वे अभी भी लाइव हो सकते हैं।

सीधे यहां से खबरें पढ़ें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेंजे।