Jharkhand IPS Transfer : कई जिलों के एसपी बदले देखें सूची

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

Jharkhand IPS Transfer : रांची। झररखंड सरकार ने कई आईपीएस का तबादला कर दिया है। इस दौरान कई जिलों के एसपी को बदल दिया है। इसका आदेश गृह विभाग ने जारी कर दिया।

ये है पूरी सूची

रांची ग्रामीण पुलिस अधीक्षक नौशाद आलम अंसारी को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस अधीक्षक, साहि‍बगंज के पद पर पदस्थापित किया गया है।

धनबाद के गोविंदुपर झा०स०पु०-03 में रहे प्रियदर्शी आलोक को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस अधीक्षक, बोकारो के पद पर पदस्थापित किया गया है।

झारखंड जगुआर (एसटीएफ) के पुलिस अधीक्षक अजीत पीटर डुंगडुग को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस अधीक्षक, देवघर के पद पर पदस्थापित किया गया है।

धनबाद की ग्रामीण पुलिस अधीक्षक श्रीमती रीष्मा को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस अधीक्षक, पलामू के पद पर पदस्थापित किया गया है।

नवनियुक्‍त आईपीएस दीपक कुमार शर्मा को अगले आदेश तक पुलिस अधीक्षक, गिरिडीह के पद पर पदस्थापित किया गया है।

नवनियुक्त आईपीएस डॉ बिमल कुमार को अगले आदेश तक पुलिस अधीक्षक, सरायकेला-खरसावां के पद पर पदस्थापित किया गया है।

नवनियुक्त आईपीएस पीताम्बर सिंह खेरवार को अगले आदेश तक पुलिस अधीक्षक, दुमका के पद पर पदस्थापित किया गया है।