बेरमो को जिला बनाने की मांग, विधानसभा के लिए शुरू हुई पदयात्रा

झारखंड
Spread the love

प्रशांत अंबष्‍ठ

गोमिया (बोकारो)। बेरमो जिला बनाओ संघर्ष समिति के बैनर तले 26 जुलाई को 111 सदस्य रांची विधानसभा के लिए रवाना हुए। समिति के बैनर तले बेरमो को जिला की मांग की जा रही है। 

सभी सदस्यों को बेरमो अनुमंडल मुख्यालय तेनुघाट से बेरमो अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष कामेश्वर मिश्र, संघ के सचिव वकील प्रसाद महतो, संघर्ष समिति के संयोजक संतोष नायक, जीप अध्यक्ष सुनीता देवी, उपाध्यक्ष बबिता देवी, कसमार प्रमुख नियोति देवी, पूर्व वित्त मंत्री छत्रु राम महतो, विधायक प्रतिनिधि‍ कौशल्या देवी, जिला परिसद माला कुमारी, सुरेंद्र राज मुखिया नीलम श्रीवास्तव, सबीर अंसारी सहित कई ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इससे पहले जत्थे में शामिल लोगों ने तेनुघाट एक नंबर चौक पर स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। पद यात्रा 31 जुलाई को विधानसभा पहुंच कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मांग पत्र सौपेंगे।

पदयात्रा के नेतृत्व कर रहे संघर्ष समिति के सह संयोजक कुलदीप प्रजापति ने बताया कि पांच दिवसीय यात्रा में पांच पड़ाव होंगे। हमलोग 31 जुलाई को रांची विधानसभा पहुंचेंगे। समिति के माध्यम से जिला बनाने की मांग पत्र दिया जाएगा।