खेलों झारखंड 15 जुलाई से, जानें स्‍कूल से लेकर जिला स्‍तर तक की तारीख

झारखंड
Spread the love

रांची। खेलों झारखंड का शुभारंभ 15 जुलाई से होगा। इसका शिड्यूल झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद् ने जारी कर दिया है। परिषद् की परियोजना निदेशक किरण कुमारी पासी ने 6 जुलाई, 2023 को सभी जिले के जिला शिक्षा पदाधिकारी-सह- जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को इसकी जानकारी दी है।

निदेशक ने पत्र में लिखा है कि स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद् द्वारा राज्य के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए विद्यालय, प्रखंड, जिला एवं राज्य स्तर पर वार्षिक खेल कार्यक्रम ‘खेलों झारखंड 2023-24’ का आयोजन किया जा रहा है।

इन स्‍कूलों में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय, मॉडल स्कूल, नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय, एकलव्य आवासीय विद्यालय, आदर्श विद्यालय, उत्कृष्ट विद्यालय भी शामिल हैं।

विद्यालय, प्रखंड, जिला स्तर पर ‘खेलों झारखंड-2023 2024’ के आयोजन के लिए राशि जिलों को PFMS के माध्यम से विमुक्त की जा रही है। उपलब्ध कराये गये दिशा-निर्देश के आलोक में विद्यालय, प्रखंड एवं जिला स्तर पर वार्षिक खेल कार्यक्रम ‘खेलों झारखंड-2023-2024’ का सफलतापूर्वक आयोजन करना सुनिश्चित करेंगे।

ये है शिड्यूल

विद्यालय स्‍तर : 15 जुलाई से 14 अगस्‍त ’23
प्रखंड स्‍तर : 16 अगस्‍त से 16 सितंबर ’23
जिला स्‍तर : 18 सितंबर से 21 अक्‍टूबर ’23
राज्‍य स्‍तर : 1 नवंबर से 22 दिसंबर ’23 और 20 जनवरी से 23 जनवरी ’24