रामगढ़ का व्यक्ति यहां का रोजगार छीनने में लगा है : बेरमो विधायक

झारखंड
Spread the love

प्रशांत अंबष्‍ठ

बोकारो। बेरमो विधायक कुमार जयमंगल ने कहा कि रामगढ़ के व्यक्ति इस क्षेत्र के लोगों का मिला हुआ रोजगार छिनने में लगे हुए है। बेरमो एवं गोमिया के पूर्व कांग्रेस के विधायक ने स्वांग गोविंदपुर में स्थानीय एवं विस्थापितों के लिए लोकल सेल रोजगार मुहैया कराया था। हालांकि रामगढ़ के व्यक्ति रोजगार छिनने का काम कर रहे हैं। गोमिया में कांग्रेस की मजबूती के लिए सदस्यता अभियान के साथ आंदोलन करना जरूरी है। वे रविवार को गोमिया प्रखंड के स्वांग वनबी में गोमिया प्रखंड कांग्रेस पार्टी के प्रखंड स्तरीय सदस्यता अभियान को संबोधित कर रहे थे।

कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस आमलोगों की पार्टी है। देश की आजादी में पार्टी का अहम योगदान रहा है। राज्य की गठबंधन सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में विकास की ओर अग्रसर है। राज्य के लोगों को सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार कृतसंकल्प है। इस दौरान लगभग दो दर्जन युवाओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस के प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष पंकज पांडेय और संचालन जिला कांग्रेस के महासचिव रामकिशुन रविदास ने किया। इस कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्ता शहजादा अनवर, जिला अध्यक्ष मंजूर अंसारी, वरीय नेता इसराफिल अंसारी, प्रमोद कुमार सिंह, राजेश शर्मा, उर्मिला देवी, प्रिया ओझा, आशा देवी, फिरोज खान, चरका खान, हसनैन गनी, मो मुसिर्द,अकबर अंसारी, विमल कृष्ण चौबे, लालमोहन लायक सहित अन्य कई नेता उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंकज पांडेय ने की। संचालन रामकिशुन रविदास ने किया।

पंकज  पांडेय गोमिया प्रखंड अध्‍यक्ष नियुक्‍त

कार्यक्रम में ही जिला अध्यक्ष मंजूर अंसारी ने गोमिया के समाजसेवी पंकज पांडेय को गोमिया प्रखंड कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष का घोषणा किया और पत्र भी दिया।