रोटरी क्लब ऑफ चाणक्य का पद स्थापना समारोह, संजय ने संभाला कार्यभार

बिहार देश
Spread the love

पटना। रोटरी क्लब ऑफ चाणक्य के 16वें पद स्थापना दिवस समारोह का आयोजन होटल पनास के सभागार में किया गया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्‍यक्ष ने कार्यभार संभाला। मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष एसपी बगड़िया थे।

गणेश वंदना एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का प्रारंभ हुआ। सचिव ललित दलानिया ने पिछले वर्ष किए गए सभी कार्यों का विस्तृत लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। अध्यक्ष मोनी त्रिपाठी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय वैद्य को अध्यक्ष पद का दायित्व ग्रहण कराया। ललित दलानिया ने राहुल कारीवाल को सचिव का दायित्व दिया गया।

दायित्व हस्तांतरण के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय वैद्य ने कार्यभार संभाला। उन्‍होंने अपने कार्यकाल का विजन प्रस्तुत किया। नए बोर्ड से सभी को परिचित कराया। मंडल अध्यक्ष द्वारा बोर्ड के सभी सदस्यों को लैपल पिन प्रदान किया गया।

सचिव राहुल कारीवाल ने 1 जुलाई से अब तक किए गए कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। क्लब द्वारा 20 नए सदस्यों को रोटरी चाणक्य परिवार में जोड़ा गया। मंच पर आसीन मंडल उपाध्यक्ष अर्चना जैन ने क्लब में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। अन्य कार्यक्रमों को किए जाने के बारे में पदधारियों का मार्गदर्शन किया।

मंडला अध्यक्ष एसपी बगड़िया ने कहा कि हेल्थ, मानसिक स्वास्थ्य, शिक्षा ,गरीबों को भोजन, पौधरोपण, पर्यावरण सुरक्षा और सदस्यता विस्तार पर क्लब को कार्य करना चाहिए। अपना सहयोग देने का वादा भी किया।

स्वागत संबोधन अभिषेक अपूर्व, कार्यक्रम का संचालन आशीष अग्रवाल एवं सविता सराफ और धन्यवाद अगले वर्ष के लिए निर्वाचित अध्यक्ष डॉ विनीता त्रिवेदी ने किया।

सभा में कई क्लबों के अध्यक्ष एवं सचिव के साथ साथ पूर्व मंडल अध्यक्ष उपस्थित थे। रोटरी क्लब ऑफ चाणक्य के नम्रता, विवेक कुमार, अश्वनी गुप्ता, अशोक कुमार, ईशान जैन, संजीव मुनका, गिरधर झुनझुनवाला, विशाल टेकरीवाल, राखी कारीवाल, पुष्पा वेद, सरोज तोदी, रिंकू टेकरीवाल, अनुप पारीख, विकास बरोलिया, अरुण रुंगटा, आलोक स्वरूप सहित अनेकों सदस्य उपस्थित थे।