सितंबर में रांची आएंगी दीदी मां साध्वी ऋतंभरा, सांसद सेठ ने दिया निमंत्रण

झारखंड
Spread the love

रांची। रविवार को रांची के सांसद संजय सेठ वात्सल्य ग्राम वृंदावन जाकर दीदी मां साध्वी ऋतंभरा से मिले और आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही सितंबर माह में रांची आने का निमंत्रण दिया, जिसे दीदी मां ने सहस स्वीकार करते हुए रांची आने की बात कही।

दीदी मां साध्वी ऋतंभरा मानव कल्याण के लिए भारत ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में काम कर रही हैं। इसके कई उदाहरण हैं। पूरे विश्व में अनाथ बच्चों एवं असहाय लोगों के लिए वात्सल्य ग्राम की स्थापना की गई है, जहां ऐसे लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य व वहां रहने की पूरी व्यवस्था की गई है।

वात्सल्य ग्राम में गोकुलम की स्थापना की गई है, जहां पर निराश्रित बच्चे बच्चियों को डॉक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक और स्वाबलंबी बनाया जा रहा है।

सांसद ने कहा वात्सल्य ग्राम में अनाथ बच्चों के गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए स्कूल की स्थापना की गई है। चिकित्सा के क्षेत्र में भी निसहाय लोग को मुफ्त में इलाज की व्यवस्था समेत कई तरह के उपक्रम मुहैया कराए जाते हैं।

गौ माता की सेवा के लिए हजारों गाय गोकुल में हैं। ऐसे दीदी मां जो दिन-रात मानव कल्याण की सेवा में लगी रहती हैं। मानव जीवन के कल्याण कैसे हो, ऐसे दीदी मां के चरण रांची के मानव कल्याण के लिए रांची की पावन धरती पर उनका आगमन रांची वासियों के लिए सौभाग्य होगा।