काउंसिल ऑफ आर्किंटेक्ट का उपाध्यक्ष चुने जाने पर गजानंद राम को क्रेडाई ने किया सम्‍मानि‍त

झारखंड
Spread the love

रांची। आर्किंटेक्ट गजानंद राम को भारत सरकार के उच्च शिक्षा मंत्रालय अंतर्गत कांउंसिल ऑफ आर्किंटेक्ट का उपाध्यक्ष चुना गया है। इसे लेकर क्रेडाई-झारखंड ने उन्‍हें सम्मान्नित किया। कार्यक्रम का आयोजन 15 जुलाई को रांची स्थित होटल ग्रीन होराइजन में हुआ।

क्रेडाई-झारखंड की कार्यकारिणी समिति की बैठक आज होटल ग्रीन होराइजन में हुई। इसमें नगर विकास विभाग के नगर निवेशक गजानंद राम मुख्य रूप से उपस्थित थे। भारत सरकार के उच्च शिक्षा मंत्रालय अंतर्गत काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर का उपाध्यक्ष बनाए जाने पर क्रेडाई के सदस्यों ने उन्‍हें बधाई दी।

क्रेडाई के अध्यक्ष बिजय कुमार अग्रवाल ने विश्वास जताया कि गजानंद राम की दक्षता, दूरदर्शिता और अनुभव का लाभ काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर के साथ ही प्रदेश के बिल्डर्स एवं डेवलपर्स को भी मिलेगा। बैठक में डेवलपर्स से जुड़ी समस्याओं पर वृहद् चर्चा हुई। रेरा कानून से जुडे बिंदुओं पर भी सदस्यों द्वारा अपनी बातें रखी गईं।

क्रेडाई के सह सचिव रोहित अग्रवाल के धन्यवाद से सभा समाप्त की गई। बैठक में क्रेडाई के अध्यक्ष बिजय कुमार अग्रवाल, सचिव आलोक सरावगी, सह सचिव रोहित अग्रवाल, अंचल किंगर, राजकुमार अग्रवाल, अनीश बुधिया समेत अन्य लोग उपस्थित थे।