बर्ड ट्रस्ट ने स्लम एरिया में लोगों को बताया शिक्षा का महत्व

झारखंड
Spread the love

रांची। बर्ड ट्रस्ट ने धुर्वा के जगन्नाथपुर के स्लम एरिया में सभा का आयोजन किया। इसमें संस्था के अंकित कुमार, अरविंद कुमार और नईम अख्तर ने शिक्षित और साक्षर के अंतर के बारे में विस्तार से बताया। इसके अलावा जीवन में शिक्षा के महत्व की जानकारी दी।

नईम अख्तर ने कहा कि समाज में आर्थिक रूप से कमजोर निचले तबके के लोग ने बच्चों को ना तो सही से पढ़ा सकते हैं, ना ही सही मार्गदर्शन दे सकते हैं। इसके कारण इन बच्चों का मनोबल कमजोर होता है। कई जगहों पर तो इनको बाल मजदूरी भी करनी पड़ती हैं।

अख्‍तर ने कहा कि इनके अभिभावकों का सारा समय सिर्फ दो वक़्त की रोटी कमाने मे निकल जाता है, ताकि‍ वह अपना परिवार चला सके। इस तबके के लोगों की शिक्षा का स्तर बढ़ाने की बहुत जरूरत है।

आर्थिक रूप से कमजोर युवा और बच्चे अपने लिए सही मार्गदर्शन पाकर अपने लिए अनुकूल राह चुन सकेंगे। पूरे आत्मविश्वास के साथ समाज के मुख्यधारा से जुड़ सकेंगे। मौके पर आंगनवाड़ी की सहायिका, सेविका समेत अन्य लोग मौजूद थे।