सभी डिवाईडर और जेब्रा क्रासिंग की पेंटिंग कराने के निर्देश

झारखंड
Spread the love

  • सड़कों पर लगाए जाएंगे रोड मार्किंग, साइनेज और संकेतक
  • प्रधान सचिव ने कहा राशि का उपयोग हो, लैप्स नहीं करें
  • जरूरत के मुताबिक मरम्मत कराकर सरफेश को करें समतल

रांची। पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने कहा कि राज्य में पथ प्रमंडलों एवं राष्ट्रीय उच्च पथ की सड़कों पर जरूरत के मुताबिक मरम्मत कराकर सरफेश को समतल बनाएं। लोगों को सुलभ यातातात उपलब्ध कराएं। श्री कुमार ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट भवन सभागार में आयोजित पथ निर्माण विभाग की  योजनाओं की समीक्षा के क्रम में यह निर्देश अभियंताओं को दिए। उन्होंने कहा कि उन्नत और यातायात के लिए सुचारू सड़कें ही राज्य की गरिमा बढ़ायेंगी। लोगों के मन में अच्छी धारणा बनेगी। इसके लिए हर संभव उपाय किये जाये।

प्रधान सचिव ने कहा कि यातायात संचालन एवं वाहन चालकों की सुविधा के लिए सड़क पर सभी आवश्यक संकेतक और साइनेज लगाये जायें, जिससे दुर्घटना की आशंका नहीं रहे। इसके अलावा सड़कों पर जेब्रा निशान एवं अन्य सभी जरूरी मार्किंग करायी जाये। रोड स्टड ( कैट आईज) से संबंधित कार्य जल्द से जल्द कराए जाएं। जहां भी डिवाइडर पर पेंटिंग की जरूरत हो, उसे अवश्य करायें।

श्री कुमार ने निर्देश दिया कि अगर किसी सड़क पर अधिक लंबाई तक मरम्मत की जरूरत हो तो इसके लिए विभाग के पास प्रस्ताव भेजें। विभाग राशि उपलब्ध करायेगा। उन्‍होंने कहा कि योजनओं के लिए आवंटित राशि का हर हाल में उपयोग किया जाये। राशि किसी भी हालत में लैप्स नहीं होनी चाहिए।

प्रधान सचिव ने कहा कि‍ विभाग में चल रही जो भी योजनाएं अधूरी है या पूरा होने के करीब है, उन्हें शीघ्र पूरा किया जाये। सड़क निर्माण से संबंधित भूमि अधिग्रहण के मामलों का निष्पादन जल्द कराकर कार्य आरंभ किया जाए। इसके अतिरिक्‍त पथों के निर्माण के लिए वांछित वन भूमि अपयोजन के मामलों का निपटारा भी किया जाये। प्रधान सचिव ने रांची सड़कों पर विशेष ध्यान रखने का भी निर्देश दिया। राजधानी की सड़कें हर हाल में सुदृढ होनी चाहिए।

बैठक में सभी पथ प्रमंडलों एवं राष्ट्रीय उच्च पथ के कार्यपालक अभियंताए सभी  अंचलों के अधीक्षण अभियंता उपस्थित थे। इसके अलावा पथ निर्माण विभाग के अभियंता प्रमुख संजय कुजूर, विशेष सचिव शशांक सिन्हा, मुख्य अभियंता राष्ट्रीय उच्च पथ अभिनेंद्र कुमार और मुख्य अभियंता यातायात मनोहर कुमार और प्रधान सचिव के ओएसडी विजय कुमार उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK