फिडे टेक्नीकल कमीशन और कॉमनवेल्थ चेस एसोसिएशन के चेयरमैन भरत सिंह चौहान पहुंचे रांची

खेल झारखंड
Spread the love

रांची। फिडे टेक्नीकल कमीशन और कॉमनवेल्थ चेस एसोसिएशन के चेयरमैन भरत सिंह चौहान 24 जुलाई को रांची पहुंचे। वे एशियन चेस फेडरेशन के उपाध्यक्ष भी हैं। उनका एयरपोर्ट पर रांची जिला चेस एसोसिएशन के सचिव नवजोत अलंग, आईए दीपक कुमार एवं वसंत कुमार भुईयां ने स्‍वागत किया।

रांची में उन्होंने झारखंड चेस एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ प्रदीप वर्मा से प्रदेश में चल रही चेस प्रतियोगिता के बारे में चर्चा की। इसके बाद भरत सिंह चौहान एशियन जूनियर चेस प्रतियोगिता की तैयारी और व्यवस्था का जायजा लेने के लिए जमशेदपुर के लिए प्रस्थान हुए।