Horoscope

today’s horoscope : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

today’s horoscope : 5 जून, 2023

मेष

अपने अंदर भरपूर विश्वास व ऊर्जा महसूस करेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सभी कार्यों को समय पर पूरा करने की कोशिश करेंगे। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। किसी नजदीकी रिश्तेदार के घर जाने की भी योजना बन सकते हैं। यात्रा का योग बन रहा है। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष

दिन बेहतरीन रहेगा। वर्तमान व्यवसायिक गतिविधियों का विस्तार करने के लिए कुछ नई योजनाएं बनेंगी। इस समय बहुत ही उचित ग्रह स्थिति बनी हुई है। योजनाओं को तुरंत ही क्रियान्वित करें। आर्थिक पक्ष भी मजबूत रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

मिथुन

भाग्य आपके साथ है। रुके हुए राजकीय काम किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से पूरे हो सकते हैं। प्रयासरत रहें। बच्चों की समस्याओं को सुलझाने में भी आपका विशेष योगदान रहेगा। सफलता मिलेगी। श्रेष्ठ अभिभावक भी साबित होंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कर्क

दिन सामान्य रहेगा। व्यवसाय में गति लाने के लिए कुछ नई नीतियां बनाना जरूरी है। वर्तमान नकारात्मक वातावरण की वजह से व्यापार मंद ही हैं। नौकरी में त्योहारों की वजह से कार्यभार की अधिकता रहेगी। धार्मिक विचारधारा सकारात्मक रहेगी। मनोबल बढ़ेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।

सिंह

घर में कोई विवाह या सगाई संबंधी मांगलिक कार्य संपन्न होने जैसी योजनाएं बनेंगी। खुशी भरा वातावरण व्याप्त रहेगा। घर के सभी सदस्य अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह पूरी निष्ठा से करेंगे। बड़े बुजुर्गों का भी स्नेह व आशीर्वाद बना रहेगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।

कन्या

दिन खुशनुमा रहेगा। व्यवसायिक गतिविधियां पूर्ववत ही रहेंगी। अपने स्वभाव को नियंत्रित रखना आवश्यक है। जल्दबाजी नहीं करें। बनते काम बिगड़ भी सकते हैं। ऐसी ही सावधानी नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस में भी चाहिए। आध्यात्मिक विचार बनेंगे व सफलता भी मिलेगी। स्वास्थ्य सही रहेगा।

तुला

दिन मन खुश करने वाला रहेगा। कुछ समय से चल रही किसी विशेष कार्य के प्रति लगन व मेहनत के अप्रत्याशित लाभ प्राप्त होने वाले हैं। काम पर पूरा ध्यान केंद्रित रखें। घर में किसी धार्मिक कार्य के आयोजन संबंधी योजना भी बनेगी। युवा वर्ग कोई उपलब्धि मिलने से गर्व महसूस करेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

वृश्चिक

पब्लिक डीलिंग और मीडिया से संबंधित कार्यों में विशेष ध्यान दें। इनसे अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है। नौकरी पेशा के लिए भी ऑफिस का माहौल पॉजिटिव रहेगा। सहयोगियों के साथ संबंध बेहतर बनेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।

धनु

आपकी सकारात्मक विचारधारा दिन को बेहतर बनाएगी। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों के प्रति आपकी आस्था व रुझान बढ़ेगा। इससे आपके अंदर सकारात्मक दृष्टिकोण उत्पन्न होगा। दिन का अधिकतर समय किसी विशेष कार्य संबंधी योजनाओं को क्रियान्वित करने में व्यतीत होगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।

मकर

भाग्य साथ है। कार्यक्षेत्र में आंतरिक रखरखाव और नवीनीकरण जैसी योजना बनेगी। परिवर्तन में वास्तु सम्मत नियमों का अवश्य उपयोग करें, इससे सकारात्मक ऊर्जा व्याप्त होगी। बड़ों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। नौकरीपेशा का अधिकारियों के साथ हल्का मनमुटाव हो सकता है। स्वास्थ्य सही रहेगा।

कुंभ

दिन बढ़ि‍या रहेगा। कार्यक्षेत्र में भावुकता की बजाय प्रैक्टिकल तरीके से सबके साथ व्यवहार करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। सहयोगियों और कर्मचारियों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखें। परिवार का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के कारण खुशनुमा माहौल बनेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

मीन

सकारात्मक दृष्टिकोण किसी भी परिस्थिति में ऊर्जावान व मानसिक रूप से मजबूत बनाकर रखेगा। अगर पुश्तैनी प्रॉपर्टी संबंधी कोई वाद-विवाद चल रहा है, तो उसे हल करने के लिए दिन उचित है। धार्मिक विचार उतपन्न होगे। बच्चों का साथ माहौल खुश बनाएगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्मत कर्म से बनताबिगड़ता है।)