अगले 11 साल में इतने ट्रिलियन डॉलर की हो जाएगी भारत की अर्थव्यवस्था : मुख्य आर्थिक सलाहकार

देश
Spread the love

नई दिल्ली। देश के मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन ने कहा है कि भारत की अर्थव्यवस्था साल 2026-27 तक 5 ट्रिलियन डॉलर और साल 2033-34 तक 10 ट्रिलियन डॉलर की बन जाएगी। नागेश्वर ने कहा कि भारत की स्थिति दूसरी उभरती हुई अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में बेहतर है।

उन्होंने कहा कि हम अभी 3.3 ट्रिलियन डॉलर पर हैं। यहां तक पहुंचना इतना मुश्किल नहीं है। साल 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2025 तक भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था वाला देश बनाने की बात कही थी।