सतबहिनी गांव में शराब बनाने, बिक्री और पीने पर लगेगी पूर्ण पाबंदी

झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सरकोनी पंचायत के सतबहिनी गांव में नव युवक संघ के तत्वावधान में गुरुवार को बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता उप मुखिया रानी देवी ने की। मौके पर शिक्षा, रोजगार और शराब पर चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि सतबहिनी गांव में शराब बनाने, बिक्री करने व पीने पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगेगी।

लोगों ने कहा कि शराब का प्रभाव बच्चों पर भी पड़ रहा है। शराब समाज में सभी कुरूतियों की जड़ है। लड़ाई-झगड़ा के अलावे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना का मुख्य कारण है। लोगों ने शिक्षा पर जोर देने का निर्णय लिया गया, जिससे बच्चों का भविष्य उज्ज्वल हो सके। रोजगार सृजन पर भी चर्चा की गई।

नव युवक संघ के साथ दर्जनों महिला और पुरुषों ने शराब नहीं बनाने व शराब नहीं पीने का संकल्प लिया। यह निर्णय तत्काल सतबहिनी गांव के ग्रामीणों के लिए लिया गया है। धीरे-धीरे सरकोनी पंचायत के सभी गांवों में इसे लेकर अभियान चलाया जाएगा।

बैठक में उप मुखिया प्रतिनिधि रमेश राम, शिक्षक श्रवण राम, अमरेंद्र कुमार रवि, संतोष कुमार रवि, शशिरंजन, राजू राम, अशोक राम, सरयू राम, कमलेश राम, लवकुश कुमार, रामाशीष राम, सुदामा राम, राकेश कुमार रवि, मुकेश कुमार, निरंजन राम सहित महिला और पुरुष शामिल थे।