ओडिशा। बड़ी खबर ओडिशा से आ रही है। यहां मेरामंडली में टाटा स्टील के एक प्लांट में मंगलवार को स्टीम पाइप फट गया। इससे निकली स्टीम से 19 कर्मचारी घायल हो गए।
घटना दोपहर 1 बजे के करीब हुई। घायलों को कटक के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि यह हादसा आज मंगलवार 13 जून को निरीक्षण के दौरान दोपहर 1 बजे हुआ।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, टाटा स्टील ने एक बयान में बताया कि ओडिशा के ढेंकनाल में टाटा स्टील मेरामंडली वर्क्स में स्टीम निकलने के कारण BFPP2 पावर प्लांट में दुर्घटना की खबर से हम दुखी हैं।