रांची। सेल के कार्यपालक निदेशक जगदीश अरोड़ा नालको के निदेशक (परियोजना एवं तकनीकी) बने। कल देर शाम को सार्वजनिक उद्यम चयन बोर्ड (पीएसईबी) ने इंटरव्यू के बाद उनके नाम की अनुशंसा कर दी है। वर्तमान में जगदीश अरोरा सेल-सेट में कार्यपालक निदेशक के पद पर कार्यरत हैं।
इस पद के लिए हुए इंटरव्यू में अरोरा के अलावा एनएमडीसी के मुख्य महाप्रबंधक रविंद्र नारायण एवं किशन आहूजा, सेल दुर्गापुर के कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) दीप्तेंदु घोष थे| इन चारों में अरोरा ही चयनित हुए| पीएसईबी की सिफारिश को कैबिनेट की मुहर लगने में लगभग दो-तीन माह का समय लगता है|
अरोरा का जन्म रांची में ही हुआ है। इनकी स्कूल एवं कॉलेज की शिक्षा भी रांची से ही हुई है| उन्होंने एनआईटी वारंगल से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की| इसके बाद 1989 में सेल के बोकारो इस्पात संयंत्र में ज्वाइन किया|
निदेशक के तौर पर उनके चयन से सेल रांची परिवार में ख़ुशी की लहर दौड़ गयी। सबने अरोरा को इस सफलता के लिए बधाई दीं|