RANCHI: लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट ने मारवाड़ी महिला कॉलेज को सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन किया डोनेट

झारखंड
Spread the love

रांची। लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट ने मारवाड़ी महिला कॉलेज को सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन डोनेट किया। लायन मनोज कुमार अग्रवाल की ओर से प्रदत यह मशीन सोमवार को लायन सुनीता अग्रवाल की देखरेख में लगाई गयी। मौके पर सुनीता अग्रवाल ने कहा कि महज पांच रुपए का सिक्का डालकर मशीन से नैपकिन प्राप्त की जा सकती है।

उन्होंने कहा कि इससे कॉलेज की छात्राओं के साथ-साथ शिक्षिकाओं को भी फायदा होगा। जल्द ही शहर के दूसरे कॉलेजों में भी इस तरह की मशीन लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन ऐसी जगह लगाई गई है, ताकि आसानी से सभी छात्राओं और शिक्षिकाओं को सैनिटरी पैड मिल सके। इससे पैड निकालने के लिए पांच रुपये का सिक्का डालना होगा। इसके अलावा खाली होते ही इसकी तुरंत रीफिल की व्यवस्था भी होगी।

यहां आपको बता दें कि 24 मार्च 2023 को लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट की पहल पर सोहन लाल बंसल परिवार के सौजन्य से वनिता कुटीर उद्योग द्वारा कांके रोड के गांधीनगर श्यामनगर में स्थापित सेनेटरी पैड इंडस्ट्री का लोकार्पण सांसद संजय सेठ ने किया था।

लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट की प्रोजेक्ट चेयरमैन लायन सुनीता अग्रवाल की गरिमामय उपस्थिति और भारी संख्या में जुटीं वनिता एसएचजी की महिलाओं की हर्षध्वनि के बीच पहला उत्पाद सामने आते ही वहां पधारे तमाम अतिथियों और अन्य लोगों ने नारी शक्ति की जय हो कहा था।

लायन सुनीता अग्रवाल ने मंच से 10 वेंडिंग मशीन विभिन्न स्कूल और कॉलेजों में लगाने की घोषणा की थी। इसका लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट के अध्यक्ष रतन लाल अग्रवाल समेत सभी मेंबर और अतिथि व नगरवासियों ने स्वागत किया था। लायन सुनीता अग्रवाल ने आज (सोमवार) मारवाड़ी महिला कॉलेज में सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन लगाकर अपना किया गया वादा पूरा किया।

मौके पर लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट के अध्यक्ष रतन लाल अग्रवाल, सचिव लायन सुनील माथुर, प्रोजेक्ट चेयरमैन लायन सुनीता अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष नेमी अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष अरुण केजरीवाल, पूर्व अध्यक्ष दिवाकर राजगढ़िया, स्पॉन्सर मनोज अग्रवाल, राजीव रंजन, हर्षवर्धन जलान, प्रिंसिपल मनोज कुमार के अलावे क्लब के तमाम सदस्य और मारवाड़ी महिला कॉलेज की शिक्षिका व छात्राएं भारी संख्या में मौजूद रहीं।