जनजातीय खेल महोत्सव में सिल्‍वर जीतकर रांची पहुंचे खिलाड़ी, रांची स्टेशन पर स्वागत

खेल झारखंड
Spread the love

रांची। प्रथम जनजातीय खेल महोत्सव का आयोजन भुवनेश्वर में 9 से 12 जून तक हुआ। केंद्र सरकार के कला, संस्कृति मंत्रालय एवं युवा खेलकूद मंत्रालय द्वारा इस महोत्‍सव में विभिन्न खेलों को समिलित किया गया था।

योगासन खेल में झारखंड की बालिका टीम ने सिल्वर मेडल जीता। झारखंड की बालिका टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। टीम के सभी खिलाड़ी रांची लौटे।

योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड के सदस्य डॉ एसके घोसाल, पूजा सिंह, सोनाली सरकार, राहुल रंजन, राहुल कुमार ने स्टेशन पहुंचकर कोच, मैनेजर और खिलाड़ियों का स्‍वागत किया। उनके उज्‍ज्‍वल भविष्य की कामना की।

विजेता खिलाड़ियों में रेशमी तिर्की, सुमन कुमारी तिग्गा, अनुपा किंडो, उषा माझी, रेखा उरांव सारोठी सरदार शामिल हैं।

बालक टीम ने चौथा स्थान प्राप्त किया। टीम में दीपू लोहरा, आर्यन लोहरा, गोविंद कुमार, सुमित उरांव, सूरज उरांव, नीरज उरांव थे।

टीम मैनेजर आर्य प्रह्लाद भगत और कोच सुषमा कुमारी तिग्गा ने योगासन एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सिंह, सचिव बिपिन पांडेय एवं खेल निदेशक सरोजनी लकड़ा, झारखंड टीम के मैनेजर अजय तिर्की का आभार जताया। कहा, उनके सहयोग से टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया। खिलाड़ी जीत पाए।