पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस का 27 जून से शुभारंभ, जानें किराया

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। पटना-रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ 27 जून से होगा।। इसका नियमित परिचालन 28 जून से किया जाएगा। ट्रेन संख्या 02439 रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस 27 जून को रांची से उद्घाटन के बाद प्रस्थान करेगी। इस ट्रेन का वंदे भारत स्पेशल के रूप में पटना तक परिचालन होगा।

पटना-रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस का नियमित परिचालन 28 जून, 2023 से किया जाएगा।

ट्रेन संख्या 22349 पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस 28 जून, 2023 से सप्ताह में छह दिन (मंगलवार छोड़ कर) पटना से प्रस्थान करेगी।

पटना प्रस्थान 07:00 बजे, गया आगमन 08:25 बजे प्रस्थान 08:35 बजे, कोडरमा  आगमन 09:35 बजे प्रस्थान 09:37 बजे, हजारीबाग टाउन आगमन 10:33 बजे प्रस्थान 10:35 बजे, बरकाकाना आगमन 11:35 बजे प्रस्थान 11:40 बजे, मेसरा आगमन 12:20 बजे प्रस्थान 12:22 बजे एवं रांची आगमन 13:00 बजे होगा।

ट्रेन संख्या 22350 रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस 28 जून, 2023 से सप्ताह में छह दिन (मंगलवार छोड़ कर) रांची से प्रस्थान करेगी।

रांची प्रस्थान 16:15 बजे, मेसरा आगमन 16:35 बजे प्रस्थान 16:37 बजे, बरकाकाना आगमन 17:30 बजे प्रस्थान 17:35 बजे, हजारीबाग टाउन आगमन 18:30 बजे प्रस्थान 18:32 बजे, कोडरमा  आगमन 19:30 बजे प्रस्थान 19:32 बजे, गया आगमन 20:45 बजे प्रस्थान 20:55 बजे एवं पटना आगमन 22:05 बजे होगा।

रांची रेल मंडल के DRUCC सदस्‍य महेंद्र कुमार जैन ने बताया कि इन ट्रेनों में 8 कोच होंगे। इन ट्रेनों में आरक्षण की सुविधा प्रारम्भ हो गयी है।

ट्रेन में रांची से पटना के लिए वातानुकूलित चेयर कार का किराया 1175 रुपये एवं एग्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया 2110 रुपये है।

इसी तरह पटना से रांची के लिए वातानुकूलित चेयर कार का किराया 1025 रुपये एवं एग्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया 1930 रुपये है।