Jharkhand Weather : सुबह ही कहर बरपाने लगी गर्मी, तापमान 45 डिग्री के पार, ये है जिलों का पारा

मौसम झारखंड
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में सुबह से ही गर्मी कहर बरपा रही थी। पिछले दिनों मौसम बदलने से तापमान में जबरदस्‍त गिरावट दर्ज की गई थी। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली थी। हालांकि तापमान फिर से चढ़ने लगा है। आज यानी 5 जून को अधिकतम तापमार 45 डिग्री सेल्सियस के पार हो गया।

रांची मौसम केंद्र के अनुसार अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। आज राज्‍य के कई जिलों में लू चलने की आशंका है।

आम तौर पर दिन की शुरुआत होने के बाद लोगों को अपने जिले के तापमान के बारे में जानने की इच्‍छा होती है। लोग जानना चाहते हैं कि आज सुबह में उनके जिले का तापमान कितना रहा। इसके बाद वे दिन भर की गर्मी का आकलन कर लेते हैं।

रांची मौसम केंद्र ने आज सुबह 10 बजे विभिन्‍न जिलों के तापमान की जानकारी दी है। इसके मुताबिक राज्‍य के गोड्डा जिले में सबसे अधिक 45.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। साहिबगंज और देवघर में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से अधिक मापा गया है।

मौसम केंद्र ने 5 जून को उत्तर-पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी भागों के लिए अलर्ट जारी किया है। इसके मुताबिक देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसांवा जिले में कहीं-कहीं लू चलने की आशंका है।

गर्मी के प्रकोप से बचने के लिए लोग सावधानी बरतें। सुरक्षा के उपाय अपनाएं। खासकर बच्चों का विशेष ख्याल रखें। यात्रा करने के दौरान अपने साथ बोतल में पानी जरूर लेकर चलें। एक छतरी, टोपी या गमछा का इस्तेमाल अपने सिर, चेहरे को ढकने के लिए करें।

ये है जिलों का तापमान