रांची। झारखंड के सभी जिले के कोर्ट का समय अगले 26 जून से बदल जायेगा। झारखंड हाई कोर्ट ने शनिवार को पत्र जारी कर डे कोर्ट में सुनवाई शुरू करने की सूचना जारी कर दी है।
डे कोर्ट में अदालत के कामकाज का समय सुबह 10.30 से लेकर शाम के 5 बजे तक निर्धारित किया गया है। फिलहाल झारखंड की निचली अदालतों में मॉर्निग कोर्ट में सुनवाई हो रही थी।
रांची सिविल कोर्ट समेत झारखंड के सभी जिला न्यायालयों में पांच अप्रैल से मॉर्निंग कोर्ट में मुकदमों की सुनवाई हो रही थी, जो अब डे कोर्ट में होगी।