weather_alert

Jharkhand Weather Alert : इन जिलों में 1 से 3 घंटें में आंधी, वज्रपात संभव

मौसम झारखंड
Spread the love

Jharkhand Weather Alert : रांची। झारखंड के कई जिलों के लिए मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। अगले एक से तीन घंटे में यहां के कुछ इलाकों में वज्रपात होने की आशंका है। कई जगह आंधी चलने के साथ बारिश हो सकती है। रांची मौसम केंद्र ने तात्‍कालिक अलर्ट जारी कर यह जानकारी दी है।

हवा की गति 40 किमी

मौसम केंद्र के मुताबिक इन जिलों में अगले एक से तीन घंटे में हल्‍के से मध्‍यम दर्जे के मेघ गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है। बारिश होने की भी संभावना है। कई जगहों पर तेज हवा चल सकती है। इसकी गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है।

इन जिलों में होगा असर

मौसम केंद्र के मुताबिक इसका असर गुमला, लातेहार, लोहरदगा, हजारीबाग, चतरा, गिरिडीह, कोडरमा, बोकारो, देवघर, धनबाद, रामगढ़, रांची जिले के कुछ भागों में देखने को मिलेगा।

बादल देखकर सतर्क रहें

आसमान में काले बादल देखकर लोग सावधान हो जाएं। बड़े पेड़ के नीचे, बिजली के खंभों या खाली जगह से हट जाएं। किसी सुरक्षित या पक्‍की संरचना के नीचे शरण लें। काले बादल आने से वज्रपात की आशंका रहती है।

इन बातों का रखें ख्‍याल

अलर्ट को देखते हुए लोग सावधान रहें। अपना ख्‍याल रखें। जहां कहीं भी हों, वहां से सुरक्ष‍ित जगहों पर चले जाएं। पेड़ के नीचे खड़ा नहीं रहें। बिजली के खंभों से दूर रहें। किसान खेतों में नहीं जाएं। मौसम सामान्‍य होने का इंतजार करें।

सीधे यहां से खबरें पढ़ें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं।