जमशेदपुर (Jharkhand)। झारखंड के सरकारी और निजी स्कूलों की टाइमिंग को लेकर बड़ी खबर आ रही है। गर्मी और लू के कारण इसमें बदलाव करने का निर्देश आयुक्त ने उपायुक्तों को दिया है। इस संबंध में उन्होंने 9 जून, 2023 को आदेश जारी किया है।
कोल्हान के प्रमंडलीय आयुक्त मनोज कुमार ने पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां के उपायुक्तों को इस संबंध में निर्देश दिया है। यह आदेश इन्हीं जिलों में प्रभावी होगा।
आयुक्त ने कहा है कि अत्यधिक गर्मी एवं लू के खतरे के कारण सरकारी एवं निजी विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों के अभिभावक सिविल सोसाईटी के सदस्यों द्वारा विद्यालय के संचालन के समय में परिवर्तन करने का अनुरोध किया जा रहा है।
बढ़ती हुई की गर्मी के मद्देनजर 17 जून, 2023 तक सरकारी और निजी विद्यालयों का समय निम्नवत निर्धारित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने की कृपा की जाय।
ये होगी टाइम टेबल
कक्षा 5 तक का समय : सुबह 6.30 से 9.30 बजे तक
कक्षा 6 एवं उससे उच्चत्तर कक्षाओं का समय : सुबह 6.30 बजे से 10.30 बजे तक
आगनबाडी केंद्रों का समय : सुबह 6.30 बजे से 9:30 बजे तक
साथ ही आंगनबाडी केंद्रों और सरकारी विद्यालयों में देय पोषाहार उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने की कृपा की जाय।