JHARKHAND: नई भर्ती नीति के खिलाफ 48 घंटे का बंद शुरू, जानें अभी कैसे हैं हालात

झारखंड
Spread the love

रांची। इस समय की बड़ी खबर यह है कि झारखंड राज्य छात्र संघ (JSSU) का झारखंड सरकार की 60-40 फॉर्मूले पर आधारित नई भर्ती नीति के खिलाफ 48 घंटे का बंद शुरू हो गया है। दरअसल, झारखंड में नियोजन नीति के विरोध में झारखंड यूथ एसोसिएशन के द्वारा आज यानी 10 और 11 जून को झारखंड बंद आहूत किया गया है।

साथ ही यह भी बता दें कि इस बंद को लेकर प्रशासन की ओर से जगह-जगह पर पुलिस जवानों की तैनाती बढ़ा दी गयी है। रांची में 1500 पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। मुख्यमंत्री आवास, मोरहाबादी मैदान और उसके आसपास इलाके में दो दर्जन से अधिक अलग से सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है।

इसके अलावा दो ड्रोन कैमरा भी रखा गया है। झारखंड बंद के दौरान ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है। झारखंड बंद से संबंधित खबरों के लिए आप बने रहिए अपने न्यूज पोर्टल दैनिक भारत 24.कॉम के साथ। आपको रखे खबरों से आगे…