Jharkhand Weather News

बिहार-झारखंड में मानसून को लेकर आई खुशखबरी, जरूर पढ़ें

झारखंड
Spread the love

रांची। बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश में भयंकर गर्मी का प्रकोप जारी है। यहां के लोग मानसून का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच मौसम विभाग ने मानसून को लेकर बड़ी खुशखबरी दी है।

रोजाना जारी किए जाने वाले अपडेट में मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिणी पश्चिमी मानसून के लिए अगले 2 से 3 दिनों के दौरान पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड जैसे राज्यों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां एकदम मन मुताबिक हैं।

यानी कि इन राज्यों में बहुत ही जल्द मानसून की एंट्री हो सकती है, जिससे गर्मी से तप रहे इन राज्यों के लोगों को राहत मिलने की संभावना है। बता दें कि इस समय बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में हीटवेव का प्रकोप चल रहा है।

बिहार और यूपी के करीब 100 लोगों की जान जा चुकी है। इसके चलते यहां के लोग मानसून आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मौसम पर अपडेट देने वाली वेदर एजेंसी स्काईमेट ने जानकारी दी है कि अगले कुछ दिन मौसम के आगे बढ़ने के लिए स्थितियां पूरी तरह अनुकूल हैं।

इसी महीने 19 से 22 जून के बीच परिस्थितियां और अच्छी हो जाएंगी। जिस कारण मानसून आने में तेजी आएगी। बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में अगले 3 दिनों में मानसून दस्तक दे सकता है। इस दौरान भारी बारिश हो सकती है।

वही उत्तर प्रदेश को लेकर इस एजेंसी ने बताया कि 23 जून को पूर्वी यूपी के रास्ते मानसून उत्तर प्रदेश में दस्तक दे सकता है। यानी उत्तर प्रदेश के लोगों को बिहार और झारखंड के मुकाबले 1 दिन ज्यादा इंतजार करना पड़ेगा। जिसके बाद उन्हें भीषण गर्मी से राहत मिल सकेगी और तापमान में भी कमी देखने को मिलेगी।

वही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मानसून आने की संभावना 28 जून के आसपास बतायी जा रही है, लेकिन गुजरात में आए तूफान की वजह से यहां अभी बारिश हो रही है। जिस वजह से मौसम सुहाना हो गया है।