Horoscope

today’s horoscope : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

today’s horoscope : 6 मई, 2023

मेष

परोपकार की भावना अधिक रहेगी। अपने कार्यों को छोड़ दूसरों के कार्य करने के कारण परेशानी होगी। मानसिक संतोष भी रहेगा। धार्मिक कार्यों म़े रूचि बढ़ेगी। परिश्रम वाले कार्यों को करने में शारीरिक रूप से सक्षम रहेंगे। अर्थ एवं परिवारिक कारणों से मन साफ रहेगा। त्यागभावना से किसी की मदद करना चाहेंगे तो उसमें संतुष्टि मिलेगी। स्वास्थ्य सुधारों होगा।

वृष

दिन कार्यों में निरंतर मिल रही सफलता के कारण सकारात्मक विचार मन को प्रसन्न करेंगे। शारीरिक रूप से भी ऊर्जावान रहेंगे। व्यवसाय सम्बंधित आयोजन धीमा रहने से कार्य क्षेत्र पर मेहनत हो सकती है। व्यवहारिकता की कमी के कारण लाभदायक संबंध खराब नहीं होने दें। नौकरी पेशा काम में मन लगाएंगे। संध्या के समय किसी स्त्री के सहयोग से धन लाभ संभव है। परिजनों से संबंध ठीक रहेंगे।

मिथुन

दिन आपके लिए शुभ रहेगा। कार्यों को काफी सोच विचारने के बाद ही करेंगे। कार्य क्षेत्र पर निर्णय लेने में थोड़ी परेशानी भी रह सकती है। फिर भी सोची गयी योजनाएं अवश्य फलीभूत होंगी। धन लाभ थोड़े इन्तजार के बाद होगा। शारीरिक स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। घर में पूजा पाठ का आयोजन करा सकते है। नए कार्यों की शुरुआत फिलहाल टालें। सुख के साधनों में वृद्धि होगी। विरोधी परास्त होंगे।

कर्क

पूर्वार्द्ध पहले शांति से व्यतीत करेंगे। इसके बाद का समय धार्मिक रहने वाला है। सभी महत्‍वपूर्ण कार्य आलस्य छोड़ जल्दी निपटाने का प्रयास करें। इस अवधि में धन लाभ भी होगा। मध्याह्न के बाद स्थिति बदलने से आकस्मिक खर्च बढ़ेंगे। संकलित पूंजी खर्च हो सकती है। व्यापार में निवेश एवं धन की उधारी के व्यवहार सोच समझकर करें। परिवार में किसी महिला के रूठने पर खुशामद करनी पड़ सकती है।

सिंह

स्वार्थ सिद्धि के कारण मनमुटाव भुलाकर नए सिरे से कार्य करेंगे। अधिकारियों से कार्य निकालना आसान रहेगा। कार्य क्षेत्र अथवा घर पर किसी अन्य व्यक्ति के कारण मन खिन्न हो सकता है। पारिवारिक सदस्यों के एकजुट होने से समस्या का समाधान निकाल लेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन परिश्रम वाला रहेगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। विरोधी चाह कर भी बुरा नहीं कर पाएंगे।

कन्या

दिन की शुरुआत में धर्म में रुचि रहेगी। कार्य व्यवसाय में भी दिन श्रेष्ठ रहेगा। परिश्रम का उचित फल ही मिलेगा। हाथ आये अनुबंध भी सफल हो सकते हैं। नौकरी पेशा जातक अधिक कार्य भार के कारण थकान अनुभव करेंगे। परिवार में किसी के स्वास्थ्य खराब होने अथवा महत्‍वपूर्ण कार्य निकलने से दिनचर्या में परिवर्तन करना पड़ेगा। आकस्मिक खर्च भी परेशान करेंगे।

तुला

धन लाभ के अवसर मिलेंगे। कार्यों में गति आने एवं घर एवं कार्य क्षेत्र पर अव्यवस्था में सुधार होगा। भविष्य के प्रति निश्चिन्त रहेंगे। पारिवारिक सदस्य पूरा सहयोग करेंगे। बीच-बीच में किसी पुराने विवाद के कारण अशांति बनेगी। व्यवसाय में समय से पहले महत्‍वपूर्ण कार्य पूर्ण होने से धन की आमद सुनिश्चित होगी। बड़े बुजुर्ग प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। अति आत्मविश्वास की भावना भी रहेगी।

वृश्चिक

आसपास बन रहे वातावरण से क्षुब्ध होकर एकांतवास करना पसंद करेंगे। सांसारिक मोह अधिक रहने के कारण ज्यादा समय एक निर्णय पर नहीं टिक पाएंगे। समाज एवं परिवार में एक समय खुद को अलग थलग पाएंगे। क्रोध भी अधिक रहेगा। फिर भी थोड़ा संयम विवेक रहने से किसी को परेशान नहीं करेंगे। आर्थिक कारणों से महत्‍वपूर्ण यात्रा अथवा अन्य व्यवहार प्रभावित रहेंगे।

धनु

मानसिक प्रसन्नता रहने से कार्यों को बेहतर ढंग से कर पाएंगे। अपने आस-पास का वातावरण विनोदी स्वभाव से हास्यमय बनाएंगे। ध्यान रहे हास्य भरी बातें किसी के दिल को चुभ भी सकती है। कार्य क्षेत्र से आशा के अनुसार लाभ नहीं होने पर भी परेशान नहीं होंगे। अधिकारी वर्ग कोई महत्‍वपूर्ण कार्य सौंप सकते हैं। परिवार में भी सक्रि‍य रहेंगे। परेशानियों को गंभीर से लेकर तुरंत समाधान करेंगे।

मकर

सभी कार्यों में आशा के विपरीत फल रहेगा। धन सम्बंधित कार्य अनुभवी व्यक्ति की सलाह के बाद ही करें। कार्य क्षेत्र पर गलत निर्णय लेने से धन के साथ मानहानि हो सकती है। पारिवारिक वातावरण भी कुछ ऐसा ही रहेगा। कार्य क्षेत्र की खींज घर में निकालने से वातावरण अशांत बनेगा। पत्नी अथवा संतान से तकरार हो सकती है। बड़े बुजुर्ग अथवा अधिकारी भी नाराज रहेंगे।

कुंभ

ध्यान कार्य क्षेत्र पर कम ही रहेगा। लाभ की आशा भी छोड़नी पड़ेगी। आकस्मिक रूप से धन की आमद होने से स्वयं भी आश्चर्य चकित रह जाएगे। भोग विलास की प्रवृति में अधिक समय देंगे। सामाजिक कार्यों की अनदेखी करने से व्यवहारों में कमी आएगी। गृहस्थ सुख उत्तम बना रहेगा। रिश्तेदारी में उपहारों का आदान प्रदान होगा। अविवाहित अथवा बेरोजगारों के लिए परिस्थिति सहायक बनेगी।

मीन

किसी मनोकामना या बनाई योजना में सफलता मिलने की ख़ुशी दिन भर रहेगी। सेहत थोड़ी असामान्य रह सकती है। कार्य क्षेत्र से आशा से अधिक लाभ कमा सकेंगे। यात्रा पर जाने का विचार होगा, जिसमें थकान भी रहेगी। आस पड़ोसियों से ईर्ष्या युक्त सम्बन्ध रहेंगे। किसी से भी मदद लेने में सफल रहेंगे। किसी की मदद करने में आनाकानी कर सकते है। परिजन बात मानेंगे।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्मत कर्म से बनताबिगड़ता है।)