रांची। कांग्रेस के कई वरीय नेताओं ने जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक) का दामन थामा। राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव की विचारधारा एवं डॉ पी नैयर से प्रभावित होकर उवे पार्टी में शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष डॉ पी नैयर की मौजूदगी में सभी पार्टी में शामिल हुए।
बोकारो के मोहम्मद मनीरउद्दीन अंसारी को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया। धनगरी से मोहम्मद अमजद अंसारी एवं कर्मातार से नुरुल अमीन अंसारी को भी प्रदेश महासचिव बनाया गया।
सेक्टर 9 से मोहम्मद कलीमुद्दीन अंसारी, हैसाबाटू से मोहम्मद मजहरूल हक ने भी जन अधिकार पार्टी (लोकतंत्र) का हाथ थामा। पार्टी के एक सच्चे कार्यकर्ता के तौर पर काम करने की बात कही।
डॉ पी नैयर ने कहा कि झारखंड के लोग बड़ी संख्या में राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक) पर विश्वास जताकर उसमें शामिल हो रहे हैं। आने वाले दिनों में जन समर्थन से यह एक बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी।