NIA ने की बोकारो थर्मल में तीन ठिकानों पर छापेमारी

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

प्रशांत अंबष्‍ठ

बोकारो। एनआईए (NIA) की टीम ने झारखंड के बोकारो जिले के बोकारो थर्मल स्थित मजदूर संगठन समिति के केंद्रीय महासचिव बच्चा सिंह के क्वार्टर में 2 मई को छापेमारी की। यह छापेमारी अहले सुबह पड़ी जो चार घंटे तक चली। बच्चा सिंह के अलावा बोकारो थर्मल के नागेश्वर महतो के क्वार्टर नंबर एचएमडी 36 और झोपड़ पट्टी स्थित संजय तुरी के घर में भी छापेमारी की गई।

ललपनिया में भी आदिवासी मूलवासी अधिकार मंच के नेता अनिल हांसदा के घर एनआईए ने दबिश दी। छापे के दौरान पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। बोकारो थर्मल, गोमिया, बेरमो, जरीडीह, बालीडीह, पेटरवार, थाना की पुलिस भी मौजूद है।

बता दे कि बच्चा सिंह को 3 जून, 18 को नक्सली गतिविधि में शामिल रहने के आरोप गिरफ्तार किया गया था। यह गिरफ्तारी चंदनकियारी के सियालजोरी स्थित पर्वतपुर से हुई थी। उसके साथ दीपक महतो की भी गिरफ्तारी हुई थी। दीपक महतो बालीडीह थाना क्षेत्र के शिवूटांड़ का रहने वाला है।

बच्चा सिंह के विरुद्ध पूर्व में बोकारो थर्मल, गोमिया, गिरिडीह के मुफ्फसिल एवं कतरास थाना में भी अर्बन नक्सली होने के आरोप में मामला दर्ज था। संजय तुरी और नागेश्वर महतो के विरुद्ध भी मामला दर्ज है। अभी वे जमानत पर बाहर हैं।

बताते चलें कि मजदूर संगठन समिति को नक्सलियों का अग्र संगठन होने के आरोप में झारखंड सरकार ने प्रतिबंधित कर दिया गया था। इसके बाद 12 दिसंबर, 17 को बोकारो थर्मल स्थित कार्यालय को सील कर दिया था। झारखंड उच्च न्यायालय ने 11 फरवरी, 2022 को संगठन से प्रतिबंध हटा दिया।