स्पैष्टिक विद्यालय और वृद्धाश्रम को अनुदान राशि देने की अनुशंसा

झारखंड
Spread the love

रांची। रांची उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में 16 मई, 2023 को महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के अनुदान से संचालित स्पैष्टिक विद्यालय एवं वृद्धाश्रम के वित्तीय वर्ष 2023-24 में अनुदान राशि की अनुशंसा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गयी। समाहरणालय स्थित उपायुक्त सभागर में आयोजित बैठक में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती श्वेता भारती, गैर सरकारी संस्था के प्रतिनिधि एवं समिति सदस्य उपस्थित थे।

बैठक में उपायुक्त द्वारा उपस्थित गैर सरकारी संस्थाओं के प्रतिनिधियों से व्यय की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गयी। जिसके उपरांत नियमानुसार अनुदान प्राप्ति हेतु अनुशंसा विभाग को भेजने का निर्णय समिति द्वारा लिया गया।

इन एनजीओ को अनुदान देने अनुशंसा

1. दीपशिखा, रांची (स्पैष्टिक विद्यालय संचालन के लिए)

2. चेशायर होम, रांची (स्पैष्टिक विद्यालय संचालन के लिए)

3. उर्सुलाइन कॉन्वेंट, हेसाग, रांची (वृद्वाश्रम संचालन के लिए)

4. विहार समाज कल्याण संस्थान, नगड़ी, रांची (वृद्वाश्रम संचालन के लिए)

इन के लिए अनुशंसा भेजने का निर्णय

1. झारखंड पैरेंट्स एसोसिएशन, रांची (दिव्यांग बच्चों को शिक्षा एवं रोजगार परख शिक्षा के लिए)

2. ज्ञानदीप बाल एवं महिला विकास सोसायटी, रांची (गरीब एवं असहाय बच्चों की शिक्षा के लिए)