जोहार बोलकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रांची एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना

झारखंड
Spread the love

रांची। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने आज (26 मई) सुबह कुछ गणमान्य लोगों से मुलाकात की। इसके बाद राजभवन से दिल्ली के लिए रवाना हो गईं। बता दें कि राष्ट्रपति का झारखंड दौरा कई मायनों में खास रहा।

उन्होंने रांची में हाईकोर्ट का उद्घाटन किया। खूंटी में आयोजित महिला स्वयं सहायता सम्मेलन में 25 हजार महिलाओं के साथ संवाद की। इसके साथ ही रांची में IIIT के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रांची एयरपोर्ट पहुंचकर दिल्ली के लिए रवाना हो गईं है।

यहां बता दें कि 11:47 बजे महामहिम ने उड़ान भरी। सीएम हेमंत सोरेन, राज्यपाल सहित कई गणमान्य लोगों ने विदा किया। महामहिम ने हाथ हिलाकर सभी को जोहार बोलते हुए दिल्ली के लिए रवाना हो गईं।