रांची। यात्रीगण कृपया नोट करें। चक्रधरपुर रेल मंडल में विकास का काम हो रहा है। इसकी वजह से रांची रेल मण्डल से परिचालित कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। कुछ ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। कुछ के खुलने का समय बदल गया है।
ये ट्रेनें रद्द रहेंगी
ट्रेन संख्या 18175/18176 हटिया- झारसुगुड़ा-हटिया मेमू एक्सप्रेस यात्रा आरंभ 24 मई, 2023 को रद्द रहेगी।
इसके खुलने का समय बदला
ट्रेन संख्या 18311 सम्बलपुर- बनारस एक्सप्रेस यात्रा आरंभ 24 मई, 2023 को अपने निर्धारित प्रस्थान समय से 2 घंटे 45 मिनट विलंब से प्रस्थान करेगी।
इसका आंशिक समापन / प्रारंभ
ट्रेन संख्या 18452 पुरी-हटिया तपस्विनी एक्स्प्रेस यात्रा आरंभ 23 मई का हटिया स्टेशन के स्थान पर सम्बलपुर स्टेशन पर आंशिक समापन होगा। यह ट्रेन सम्बलपुर –हटिया के बीच रद्द रहेगी।
ट्रेन संख्या 18451 हटिया-पुरी तपस्विनी एक्सप्रेस यात्रा आरंभ 24 मई को हटिया स्टेशन के स्थान पर सम्बलपुर से आंशिक प्रारम्भ करेगी। यह ट्रेन संख्या हटिया-सम्बलपुर के बीच रद्द रहेगी।