बड़बिल टाउनशिप में दिनदहाड़े गोली मारकर एक व्‍यक्ति की हत्‍या

अन्य राज्य देश
Spread the love

संजय सिन्‍हा

बड़बिल (ओडिशा)। बड़बिल टाउनशिप में दिनदहाड़े एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर अपराधी फरार हो गए। यह घटना टाउनशिप के वार्ड नंबर 6 के मोनी टावर के निकट घटी। इसके बाद इलाके में भय का माहौल है।

घटना सोमवार की सुबह 9 बजे के आसपास घटी। प्राप्त जानकारी अनुसार वार्ड नंबर 6 में रहने वाले भोला सिन्हा प्रतिदिन की भांति अपनी स्कूटी से बड़बिल की ओर आ रहे थे। इस बीच पहले घात लगाए अपराधियों ने बात करने के बहाने उन्‍हें रोका। फिर सि‍र में गोली मार दी।

गोली लगते ही भोला सिन्हा जमीन पर गिर गए। स्थानीय लोग तुरंत भोला सिन्हा को बड़बिल अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उन्‍हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही बड़बिल पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। हत्याकांड की जांच में जुट गई। घटना स्थल से पुलिस को एक खोखा मिला। दिनदहाड़े हुई इस हत्याकांड से बड़बिल क्षेत्रों में भय का माहौल व्‍याप्‍त हो गया है।